नूरपुर: जौटा में शुरू हुआ बाल रामलीला का मंचन

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

विधानसभा क्षेत्र नूरपुर के जौटा में वीरवार को बाल रामलीला का मंचन शुरू हुआ। बाल रामलीला के शुभारंभ पर बतौर मुख्याअतिथि समाजसेवी सभ्य लोटीया ने शिरकत की। सबसे पहले भगवान शिव की आरती की गई। इसके बाद आयोजकों ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया।

समाजसेवी सभ्य लोटीया ने रामलीला क्लब जौटा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि रामलीला क्लब का यह मंच न केवल रामलीला तक ही सीमित होता है, अपितु युवाओं व नन्हें कलाकारों के लिए एक बहुत बड़ा मंच है, जिसमें इन नन्हें कलाकारों को प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है।

आज की युवा पीढ़ी नशे के दलदल में धंसती जा रही है, ऐसे माहौल में अगर क्लब के इन युवाओं के अंदर यह सोच पैदा हुई है, तो यह अपने आप में काफी सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

केमटी प्रधान रिंकू शर्मा के बोल

वहीं केमटी के प्रधान रिंकू शर्मा ने बताया कि नौ दिन तक रामलीला का मंचन होता है तथा दसवें दिन रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले जलाए जाते है ओर उसके अगले दिन भंडारे का आयोजन किया जाता है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर प्रेम सिंह, अनु शर्मा, संदीप महाजन, निखिल मेहरा, मनीष महाजन, हरीश, अमन, विवेक, अनिल, आशीष, हर्ष शर्मा, अंकुश आदि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...