नगर पंचायत ज्वाली का कैहरियां चौक बना हुड़दंगबाजों का अड्डा

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू 

नगर पंचायत ज्वाली के अधीन कैहरियां चौक इन दिनों हुड़दंगबाजों का अड्डा बन गया है। हर रोज यहां कोई भी कोई लड़ाई हो रही है। अभी दो दिन पहले ही कैहरियां चौक पर दो प्रवासी महिलाएं गुथमगुथा हो गई थीं और अब गुरुवार शाम को फिर से हुड़दंगबाजों ने गोल गप्पे की रेहड़ी लगाने वाले युवक को बुरी तरह से पीट डाला।

जानकारी के अनुसार रेहड़ी लगाने की बात को लेकर आज कैहरियां चौक पर पंगा हुआ तथा अन्य स्थानीय युवक ने बाहर से गुंडे बुलाकर युवक की पिटाई करवा दी। देखते ही देखते चौक पर हजूम लग गया।

बाद में स्थानीय दुकानदार रेहड़ी वाले युवक के पक्ष में उतर आए तथा बाहर से आए बदमाशों के खिलाफ दो-दो हाथ करने ही लगे थे कि दुकानदारों के गुस्से को देखकर बाहरी गुंडे भाग निकले। अगर दुकानदार रेहड़ी लगाने वाले को न छुड़वाते तो गुंडे उसको जान से मार देते।

दुकानदारों ने कहा कि ऐसी लड़ाइयां होने से हमारी ग्राहकी खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि आज बाहर से गुंडों को बुलाकर रेहड़ी लगाने वालों की पिटाई करवाई जा रही है तो कल तक तो गुंडे हमें भी पीट सकते हैं।

उन्होंने प्रशासन व पुलिस से मांग की है कि गुरुवार को हुई वारदात को मद्देनजर रखते हुए मार्किट में लगे सीसीटीवी कैमरों से रिकॉर्डिंग निकाल कर गुंडों की पहचान करके उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए ताकि भविष्य में ऐसा न होने पाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...