दर्दनाक सडक़ हादसा, बाइक के साथ खड़े युवकों को टक्कर मार खाई में जा गिरी गाड़ी, एक की मौत चार घायल

--Advertisement--

भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, जोगिंद्रनगर के ढेलू के निकट सुबह नौ बजे हुआ हादसा

जोगिंद्रनगर – अजय सूर्या

जोगिंद्रनगर में ढेलू के निकट एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से कार में सवार नौ साल के किशोर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। इससे पहले कार ने दो बाइक को भी टक्कर मार कर बाइक सवारों को घायल कर दिया। घायलों को पालमपुर व मेडिकल कालेज टांडा में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार गौरव और अंशुल नौ साल के अविनाश के साथ कार में सवार होकर टोबड़ी से शहर की ओर आ रहे थे। ढेलू के निकट कार पर से चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित हो गई। सड़क पर दो बाइक को टक्कर मारने के बाद कार खाई में गिर गई।

हादसे में घायल चारों को नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर में ले जाया गया। चिकित्सकों ने घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए पालमपुर व टांडा स्थित अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

टांडा मेडिकल अस्पताल में ले जाते हुए नौ साल के अविनाश की मौत हो गई। अन्य घायलों की पहचान संदीप कुमार (35) अमित कुमार (33) निवासी सिमस लडभड़ोल, गौरव (18) और अंशुल (14) निवासी टोबड़ी के रूप में हुई है।

पुलिस थाना जोगेंद्रनगर प्रभारी सकीनी कपूर के बोल

पुलिस थाना जोगेंद्रनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने सड़क हादसे में चार लोगों के घायल और एक नौ साल के मासूम की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...