पटवारी-कानूनगो, कार्यालयों में इंटरनेट सुविधा देना भूला विभाग

--Advertisement--

ऑनलाइन फीस मॉडयूल आपरेट करना बना परेशानी

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग में पहली जुलाई से लागू किए गए ऑनलाइन फीस मॉडयूल ने पटवारी व कानूनगो को परेशानी में डाल दिया है। राजस्व कार्य ऑनलाइन होने के साथ अब फीस मॉडयूल भी ऑनलाइन कर दिया गया है लेकिन किसी भी पटवारघर और कानूनगो दफ्तर में अभी तक इंटरनेट की सुविधा नहीं है।

हिमाचल प्रदेश संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ ने सरकार को चेताया है कि जब तक पटवारघरों और कानूनगो दफ्तर में ब्राडबैंड के साथ प्रिंटर सुविधा नहीं दी गई तब तक कैसे ऑनलाइन काम होंगे।

17 को बुलाई बैठक

महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कपूर ने जानकारी दी कि महासंघ इस विषय पर गंभीर है और इसके चलते प्रदेशाध्यक्ष ने 17 जुलाई 2024 को इस विषय ओर अन्य मांगों को लेकर राज्य स्तरीय वैठक बुलाई है।

अगर इससे पहले सरकार ने ऑनलाइन फीस मॉडयूल के संदर्भ में कोई हल नहीं निकाला तो पटवारी और कानूनगो ऑनलाइन कार्य करने में असमर्थ होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...