बेरोजगार कला अध्यापक ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से लगाई गुहार,कहा जल्दी से निकाला जाए हमारा रिजल्ट

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

बेरोजगार ड्रॉइंग मास्टर संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से जल्दी से जल्दी कमीशन का रिजल्ट निकालने की गुहार लगाई है।

इनका कहना है की हम लोग जितनी बार भी सीएम से मिले हमे हर बार यही आश्वासन मिला कि में आपका रिजल्ट दे रहा हूं, लेकिन लगभग एक साल बीत जाने के बाद अभी तक ड्राइंग मास्टर के रिज़ल्ट को लेकर कोई हलचल नहीं हुई है,जिसके कारण सभी अभ्यर्थी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैैं​ ।

इनका कहना है मुख्यमंत्री के साथ साथ उन्होंने लगभग हर जिले से अपने अपने विधायकों को मांग पत्र दिया था,कि हमारा रिजल्ट जल्दी से निकाला जाए, और सभी मंत्री विधायकों ने भी आश्वासन दिया था कि हम आपकी मांग को लेकर मुख्यमंत्री से बात करेंगे, लेकिन लगभग एक साल बीत जाने के बाद अभी तक सिर्फ और सिर्फ हम लोग इंतजार ही कर रहे हैं।

परीक्षा परिणाम का अभी तक नहीं निकल पाना का एक मुख्य कारण FSL रिपोर्ट और विजिलेंस रिपोर्ट भी है जिसका जिक्र सरकार द्वारा बार-बार किया गया हाल ही में 20 दिन पहले FSL रिपोर्ट विजलेंस को सोंफ दी गई है।

हालांकि कुछ दिन पहले विभाग ने पोस्ट कोड 980 का रिजल्ट निकालने को लेकर एक मीटिंग जरुर की थी, लेकिन उसके बाद अब तक उस पर भी कोई कारवाई नही की है।

बेरजगार कला अध्यापक (ड्राइंग मास्टर पोस्ट कोड 980) एक बार फिर से मुख्यमंत्री जी से निवेदन करते हैं कि
हमारा रिजल्ट जल्दी से जल्दी निकाला जाए,हमें न्याय और निष्पक्षता के प्रति आपकी प्रतिबद्धता पर भरोसा है,और हमें विश्वास है कि आपके प्रयास से हमारे युवा नागरिकों की आकांक्षाओं और भविष्य की रक्षा करने में मदद करेंगे।

इस मामले में आपके समर्थन से अभ्यर्थियों के पूरे समुदाय और उनके परिवारों द्वारा बहुत सराहना की जाएगी और हम लोग आपका और आपकी सरकार के सदा आभारी रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...