हिमखबर डेस्क
लोकतन्त्र का चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकार इन दिनों सुरक्षित नहीं है। स्थानिय ग्रामीणों की जनहित समस्या उठाने पर पत्रकारो को जान से मारने की धमकियां मिलने लगी है। ऐसा ही एक ताजा मामला डाडा सीबा में सामने आया है।
यहा एक दैनिक समाचार पत्र के रिपोर्टर को ना केवल सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां मिलने लगी है बल्कि उपरोक्त पत्रकार व उसके परिवार पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर इनकी छवि को धूमिल किया गया है।
कहा जा रहा है कि उपरोक्त पत्रकार ने डाडासिबा मे मनमाने रेट पर बेची जा रही सब्जियो को लेकर स्थानीय ग्रामीणो की जनहित समस्या को समाचार पत्र के द्वारा उठाया था।
एक ही बाजार मे अलग अलग रेटो मे बेची जा रही सब्जियो की लोगो की इस शिकायत को उठाने पर एक सब्जी विक्रेता दुकानदार ने उपरोक्त पत्रकार को सोशल मीडिया पर गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी देने लगा।
वही इसकी सूचना जैसे ही जसवां परागपुर प्रैस कल्ब जसवां परागपुर को मिली तो उन्होंने तुरन्त इस मामले का कडा संज्ञान लेते हुए पुलिस थाना देहरा का रुख किया व प्रैस कल्ब के तमाम पत्रकार पदाधिकारियो का एक बडा दल थाना प्रभारी संदीप पठानियां से मिला व उक्त अरोपी के खिलाफ शिकायत दी जबकि इस मामले की शिकायत एसडीएम देहरा एसपी कांगडा जिलाधीश कागंडा डाजीपी शिमला ब हिमाचल सरकार को भी भेजकर तुरंत कारवाई की मांग उठाई है।
इस दौरान क्लब के अध्यक्ष रक्षपाल शर्मा, सचिव प्रवीण शर्मा, गगन सूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरजीत धीमान, आनंद सूद, गुरदेव राणा, कोषाध्यक्ष विनायक ठाकुर सहित अन्य तमाम पत्रकार पदाधिकारियो ने पुलिस को दी गई शिकायत मे कहा है कि लोगो की जनहित समस्या को उठाने पर पत्रकारो को मिल रही जान से मारने की धमकियां कतैई बर्दाश्त नही होगी।
आपको बता दें कि वहीं इस बाबत जानकारी मिलने पर इंटक काँगड़ा के जिलाध्यक्ष स्माइल ठाकुर ने भी उक्त व्यक्ति के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा है।
उधर ,थाना प्रभारी संदीप पठानिया ने कहा कि डाडा सीबा के पत्रकार को दी गई जान धमकियो की शिकायत मिली है पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

