कोटला – व्यूरो
पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्राकृतिक शिव मंदिर त्रिलोकपुर का रास्ता फोरलेन निर्माण कार्य के चलते ध्वस्त हो गया है, वहीं फोरलेन निर्माण कंपनी ने दूसरी ओर से लोहे की सीढ़ीयां बनाकर रास्ता बहाल कर दिया है।
अब त्रिलोकपुर के प्राकृतिक शिव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को घुमावदार सीढ़ियां चढ़कर एवं उसके बाद फिसलन भरी सीढियां उतरकर कर जाना पड़ेगा। जोकि खतरे से खाली नहीं है, और इन सीढ़ीयों पर भी बड़ी बड़ी दरारें पड़ गई हैं, एवं यह सीढ़ियां भी किसी भी वक्त ध्वस्त हो सकती हैं। और त्रिलोकपुर स्थित त्रिलोकनाथ के दर्शन लोगों के लिए दूर हो सकते हैं।
वहीं त्रिलोकपुर गांव में आने जाने वाले गांववासियों सहित अन्य लोगों को भी इन्हीं सीढ़ीयों से होकर जाना पड़ेगा।उधर,ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के प्रधान दुर्गा दास ने कहा कि फोरलेन निर्माण कंपनी आम जनमानस की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर सीढ़ियां वाले वैकल्पिक रास्ते को सुरक्षित एवं टिकाऊ बनाए एवं ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक शिव मंदिर त्रिलोकपुर के साथ जल्दी से पुल की दीवार बनाकर इस रास्ते को बहाल करवाए।

