पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा 72 घंटे में पुलिस ने सुलझाया डबल मर्डर केस, हिमाचल की बेटी ने सामने आकर केस को सुलझाने में की अहम मदद, मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया अमृतसर स्वर्ण मंदिर के पास से गिरफ्तार, पुरानी रंजिश, पैसों के लेनदेन को लेकर की गई थी दोनों भाइयों की हत्या, सभी आरोपी और मृतक युवक थे आपस में क्लासमेट
नालागढ़ – रजनीश ठाकुर
नालागढ़ में दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या मामले को लेकर एसएसपी बद्दी मोहित चावला द्वारा नालागढ़ में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए एसएसपी बद्दी मोहित चावला ने कहा कि पुलिस ने 72 घंटे में ब्लाइंड डबल मर्डर कैसे को 72 घंटे में सुलझा लिया है और मामले में सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके आगामी जांच शुरू कर दी है।
मोहित चावला ने कहा है कि पुलिस ने बीती रात आरोपी गौरव गिल व इंदरजीत सिंह इंदा को अमृतसर स्वर्ण मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है और साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को अमृतसर गुरुद्वारा से कब्जे में ले लिया है।

उन्होंने कहा कि मामले में एक अन्य आरोपी जिसका नाम आकाश दीप सिंह बिल्ला को नकोदर के पास खिवा गांव से गिरफ्तार किया गया है। पूरे हत्या के मामले में कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमें से 3 आरोपियों को नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा और उसके बाद पूछताछ में अहम खुलासे होने की पुलिस को उम्मीद है।
एसएसपी बद्दी मोहित चावला ने कहा कि जैसे ही 10 अगस्त को दोनों भाइयों की तेजधार हथियारों के साथ हत्या की गई तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पहले पुलिस ने दोनों घायलों को नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों ने दम तोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी डंप डाटा, कॉल डिटेल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए पहले एक युवक इंद्रजीत सिंह को जालंधर के पास से गिरफ्तार किया और उसके बाद लगातार पुलिस की कई टीमें सर्च ऑपरेशन कर रही थी और पंजाब के अमृतसर पुलिस के सहयोग से दो अन्य आरोपियों को भी अमृतसर से गिरफ्तार किया गया।

उसके बाद एक आरोपी को नकोदर के पास से खिवा गांव से गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने कहा कि मामले में अगर अन्य आरोपियों की भी कोई संलिप्तता पाई जाती है तो उन्हें भी बद्दी पुलिस किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेगी और सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस केस को सॉल्व करने में हिमाचल की बेटी, सीसीटीवी, एसआईयू की टीम व नालागढ़ पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा व डीएसपी फिरोज खान की टीम की मदद से इस ब्लाइंड मर्डर केस को 72 घंटे में सुलझाया गया है।
एसएसपी बद्दी मोहित चावला ने कहा है कि इन सभी आरोपियों का जब क्राइम रिकॉर्ड चेक करवाया गया तो पाया गया कि इन आरोपियों के ऊपर पहले भी पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। एक आरोपी के ऊपर अटेम्प्ट टू मर्डर 307 के तहत मामला दर्ज है और एक आरोपी पंजाब पुलिस के कपूरथला से भगोड़ा जिसको न्यायिक हिरासत भेजने के बाद पंजाब पुलिस को सौंपा दिया जाएगा।

