500 वर्ष की दहलीज की ओर बढ़ते मंडी नगर की विरासत से जोड़ेगी हेरिटेज वॉक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान मंडी नगर की ऐतिहासिक, सामाजिक और धार्मिक विरासत से आमजन को रूबरू करवाने के उद्देश्य से पहली बार हेरिटेज वॉक आयोजित की जा रही है। यह आयोजन मंडी नगर के 500 वर्ष की ऐतिहासिक दहलीज की ओर बढ़ते गौरवपूर्ण सफर की पृष्ठभूमि में किया जा रहा है, जिसके माध्यम से शहर की सदियों पुरानी सांस्कृतिक पहचान को नजदीक से जानने और समझने का अवसर मिलेगा।

अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने बताया कि हेरिटेज वॉक 15, 17, 18 और 20 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह वॉक प्रतिदिन दो सत्रों में करवाई जाएगी। पहला सत्र प्रातः 10:30 बजे तथा दूसरा सत्र अपराह्न 2:30 बजे आरंभ होगा।

हेरिटेज वॉक सेरी मंच से शुरू होकर राजमहल, माधो  राय मंदिर, बाबा भूतनाथ मंदिर, पंचवक्त्र मंदिर, हनुमानघाट, खुहारानी मंदिर, अर्धनारीश्वर मंदिर, त्रिलोकीनाथ मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, टारना देवी, बरसील्ले और गणपति मंदिर होते हुए घंटाघर, इंदिरा मार्केट (सिद्धकाली मंदिर) में संपन्न होगी।

उन्होंने बताया कि वॉक में शामिल होने वाले प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छोटी गाड़ी की व्यवस्था भी की गई है। कुछ स्थलों पर पैदल वॉक करवाई जाएगी, जबकि कुछ स्थानों का अवलोकन वाहन के माध्यम से करवाया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मंडी नगर अपनी स्थापना के 500 वर्ष पूर्ण होने की ऐतिहासिक दहलीज पर खड़ा है और यह शहर अपनी जीवंत विरासत, प्राचीन मंदिरों, विशिष्ट स्थापत्य कला और समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं को आज भी संजोए हुए है। हेरिटेज वॉक के माध्यम से लोगों को मंडी की सांस्कृतिक धरोहर को नजदीक से देखने और समझने का अवसर मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

OBC आयोग शिमला से धर्मशाला भेजने पर रोक हटी, HP हाई कोर्ट के स्टे को सुप्रीम कोर्ट ने हटाया

हिमखबर डेस्क सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय...

टाहलीवाल में कार सवार युवकों की स्कूटी सवार से मारपीट, मेडिकल स्टोर में घुसकर लहराई तलवारें

ऊना - अमित शर्मा पुलिस थाना टाहलीवाल के अंतर्गत स्थानीय...

चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं बख्शा, मंदिर में ताले तोड़कर नकदी पर किया हाथ साफ

हिमखबर डेस्क जहाँ भक्त अपनी मुरादें लेकर शीश नवाते हैं,...