10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की संशोधित डेटशीट जारी, जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा की ओर से शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दसवीं और जमा दो श्रेणी की नियमित व राज्य मुक्त विद्यालय के परीक्षार्थियों के परीक्षाओं की डेटशीट संशोधित कर जारी कर दी गई है। इस डेटशीट के माध्यम से दसवीं व जमा दो कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं, कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार, अतिरिक्त विषय की परीक्षाएं शामिल है।

बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार दसवीं कक्षा की परीक्षाएं दो मार्च से 21 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा जमा दो कक्षा की परीक्षाएं एक मार्च से 28 मार्च तक आयोजित होंगी और दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 8 बज कर 45 मिनट से दोपहर 12 बजे तक होंगी।

बोर्ड की ओर से लिखित परीक्षाओं से पहले पै्रक्टिकल परीक्षा संचालित की जाएंगी, जो 21 फरवरी से 29 फरवरी तक संचालित होंगी। जिसका शेडयूल बोर्ड की ओर से पहले ही जारी कर दिया गया है।

स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ मेजर विशाल शर्मा के बोल 

उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड की ओर से दसवीं व जमा दो की संशोधित डेटशीट जारी कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...