होली मेले के लिए लोक कलाकारों के ऑडिशन 20 से 23 फरवरी तक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

सुजानपुर में एक मार्च से 4 मार्च तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की चारों सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचल प्रदेश के लोक कलाकारों को अधिक से अधिक समय दिया जाएगा।

जिला भाषा अधिकारी संतोष कुमार पटियाल ने बताया कि इन चारों सांस्कृतिक संध्याओं के लिए लोक कलाकारों के ऑडिशन 20, 21 और 23 फरवरी को सुबह 10ः30 बजे से हमीरपुर के बचत भवन में होंगे।

उन्होंने बताया कि 20 और 21 को जिला हमीरपुर के तथा 23 फरवरी को अन्य जिलों के लोक कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे।

जिला भाषा अधिकारी ने सभी कलाकारों से अपील की है कि वे अपने आवेदनों के साथ अपने आधार नंबर, बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड का सही विवरण अवश्य लिखें। क्योंकि, लोक कलाकारों के मानदेय की अदायगी डीबीटी के माध्यम से ही की जाएगी।

लोक कलाकार अपने आवेदन उपायुक्त कार्यालय परिसर हमीरपुर के कमरा नंबर 207 में स्थित एमए ब्रांच में या ऑडिशन के समय मौके पर भी जमा करवा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी के मोबाइल नंबर 82196-24178 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में नौकरी का मौका: 20 को होगा इंटरव्यू, मिलेगी इतनी सैलरी

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी इंडोरमा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड...

हिमाचल पंचायत चुनाव: सुप्रीम कोर्ट ने दिए आदेश, कहा- 31 मई से पहले हर हाल में चुनाव करवाने होंगे

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज और शहरी निकायों के चुनाव...

MDM Worker Murder Case: खाने की तैयारी में बैठे बच्चे खून देखकर सहमे, भागते हुए स्कूल पहुंचे अभिभावक

देहरा - शिव गुलेरिया  हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के...

हिमाचल: स्कूल निरीक्षण में खुलासा, हाजिरी लगाकर चले गए गुरुजी; अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश

हिमखबर डेस्क  शीतकालीन छुट्टियां समाप्त होते ही स्कूलों की व्यवस्था...