होम स्टे में लूटपाट, एलसीडी सहित ले उड़ा वाईफाई राउटर

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

एक शातिर ने पहले माजरा थाना के अंतर्गत हिमाचल होम स्टे में कमरा बुक करवाया। 3 जनवरी की रात होम स्टे में पहुंचा था। खुद की पहचान उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले अमित कुमार पुत्र रामनाथ बताई। साथ केवल एक लैपटॉप लेकर आया था।

एंट्री रजिस्टर पर बाकायदा हस्ताक्षर भी किए। 5 मिनट बाद खाने का ऑर्डर दिया। 3-4 जनवरी की रात अढ़ाई बजे उठ गया। इसके बाद बाकी कमरों की सर्च भी शुरू कर दी। तीन कमरों से एलसीडी के साथ-साथ वाईफाई का राउटर भी ले उड़ा। होम स्टे प्रबंधन के पास इस घटना से जुड़ी सीसी फुटेज भी उपलब्ध है।

सुबह 4ः18 बजे होमस्टे से चंपत हो गया। होम स्टे के मालिक आसिफ रहमान के मुताबिक सेंधमारी करने वाले ने मोबाइल नंबर शेयर नहीं किया था। घटना से जुड़ा वीडियो उपलब्ध है। आसिफ रहमान ने पुलिस को बताया कि तकरीबन 60 हजार का सामान चोरी हुआ है।

डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। सीसी फुटेज से भी मदद मिल रही है। डीएसपी के मुताबिक आरोपी की तलाश में टीमें रवाना कर दी गई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...