‘हिमाचल हित नहीं कुर्सी हित देख रहे जयराम’, RDG पर सियासी घमासान के बीच CM सुक्खू दिल्ली रवाना; OPS पर भी दिया बयान

--Advertisement--

CM सुक्खू राजस्व घाटा अनुदान (RDG) मुद्दे पर दिल्ली रवाना, जयराम ठाकुर पर वित्तीय कुप्रबंधन और कुर्सी हित का आरोप, मुख्यमंत्री ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) बंद न करने का दिया आश्वासन।

हिमखबर डेस्क

आरडीजी यानी राजस्व घाटा अनुदान बंद होने पर मचे सियासी घमासान के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मंगलवार सुबह शिमला से दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि आरडीजी बंद होने पर विपक्ष के लोगों को राजनीति छोड़कर प्रदेश हित में पीएम मोदी से मिलकर मुद्दा उठाना चाहिए, लेकिन जयराम ठाकुर प्रदेश हित के बजाय कुर्सी हित देख रहे हैं और कह रहे हैं जल्द ही भाजपा सरकार हिमाचल में बनने वाली है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

जयराम ठाकुर ने किया वित्तीय कुप्रबंधन 

सीएम सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर के समय हिमाचल को 54 हजार करोड़ रुपये राजस्व घाटा अनुदान मिला है। 16 हजार करोड़ जीएसटी कंपनसेशन मिला, लेकिन कांग्रेस को केवल 17 हजार करोड़ रुपये अनुदान तीन साल में मिला है। जयराम ठाकुर ने वित्तीय कुप्रबंधन किया, लेकिन वर्तमान सरकार ने राजस्व में 3800 करोड़ रुपये का इजाफा किया है।

पीएम मोदी और नड्डा से मिलने का लेंगे समय 

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में आरडीजी के मुद्दे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलने का समय मांगा है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के लिए भी समय लेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से संगठन विस्तार को लेकर बुलाई गई बैठक में भी शामिल होंगे।

पुरानी पेंशन पर भी दिया बयान

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार पुरानी पेंशन को बंद नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसी के अधिकारों को नहीं छीनेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...