हिमाचल: हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन की कार का चालान, पुलिस ने मानी गलती

--Advertisement--

हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन की कार का चालान, पुलिस ने मानी गलती

कालाअंब, 20 जून – नरेश कुमार राधे

पड़ोसी राज्य हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन की पत्नी सीमा बिश्नोई की एंडिवर के चालान को लेकर सिरमौर पुलिस को फजीहत का सामना करना पड़ा है।पूर्व उप सीएम ने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता के माध्यम से गलत चालान पर पुलिस को कानूनी तौर पर चुनौती दी।

सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रमन मीणा द्वारा सीमा बिश्नोई पत्नी चंद्रमोहन को अवगत करवाया गया है कि पुलिस थाना कालाअंब के तहत (HR03Y-1009) का गलत चालान किया गया है। एसपी ने अवगत करवाया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा तस्दीक अमल में लाई गई।

जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि उप निरीक्षक द्वारा लिपिकीय त्रुटि के कारण (HR03Y-1099) की जगह (HR03 Y-1009) अंकित कर दिया गया था, इस कारण चालान हुआ।

इस बारे उप निरीक्षक द्वारा सीजेएम की अदालत में अपना पक्ष रखा गया। अदालत ने 13 मई को प्रोसिडिंग ड्रॉप करने के आदेश दिए। आदेश प्राप्त होने के पश्चात चालान को ई-चालान एप्लिकेशन में भी समायोजित कर दिया गया है। साथ ही उपनिरीक्षक को भी सचेत रहने की चेतावनी दी गई है।

बता दें कि पुलिस द्वारा बाइक का चालान किया जाना था, लेकिन इसकी जगह पूर्व सीएम की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड एंडिवर कार का चालान किया गया।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता दीपांशु बंसल ने चालान के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा था, साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष भी मामले को रिप्रेजेंट किया गया था।

कुल मिलाकर ये साफ हो गया है कि सिरमौर पुलिस द्वारा जारी किया गया ई-चालान निराधार था। जिस गाड़ी के नंबर पर ई-चालान भेजा गया था, वो एंडिवर कार है। चालान विदाउट हेलमेट के लिए बाइक का था।

चालान के साथ संलग्न फोटो में भी बाइक नजर आ रही थी। गौरतलब है कि दीपांशु बंसल ने नोटिस में एक माह के भीतर ई-चालान को निरस्त करने की मांग की थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...