ट्रकों के फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी, आरएलए झंडूता का क्लर्क और मुख्य आरोपी अभी भी पकड़ से दूर, आरोपियों के बैंक खातों की जांच में सामने आया करोड़ों में रुपए का लेन-देन
हिमखबर डेस्क
क्षेत्रीय परिवहन एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण (आरएलए) सोलन में हुए फर्जीवाड़े में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो क्लर्कों और चार एजेंटों को गिरफ्तार किया है। इसमें सोलन के साथ-साथ बिलासपुर, मंडी, ऊना व कांगड़ा के आरोपी शामिल हैं। बिलासपुर का क्लर्क गौरव भारद्वाज मुख्य आरोपी है।
गौरव पर आरोप है कि उसने सोलन आरएलए में फर्जी आईडी तैयार की। उसी से पूरा लेनदेन हुआ। उसने चार एजेंट भी तैयार कर दिए थे, जो पैसों की उगाही करते थे और ग्राहकों को लाते थे। पुलिस ने मामले की जांच के लिए उप पुलिस अधीक्षक अशोक चौहान के नेतृत्व में विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) का गठन किया।

