हिमाचल में किसानों-बागवानों को बड़ी राहत, कुफरी, जोत व मुरारी देवी में लगे डोप्पलर वेदर राडार

--Advertisement--

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क

केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञानं मन्त्रालय राज्य मन्त्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को संसद में बताया की हिमाचल प्रदेश के किसानों और बागबानों को बर्फ, बारिश आदि मौसम के मिजाज की स्टीक जानकारी प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश में शिमला जिला के कुफरी, चम्बा के जोत और मण्डी जिला के मुरारी देवी में “डोप्पलर
वेदर राडार ” (डी डब्ल्यू आर) स्थापित किये गए हैं।

जोकिं ग्राउंड आधारित रिमोट सेंसिंग टेक्नोलॉजी के माध्यम से बायुमण्डलीय रफ़्तार को माप कर, बादलों के परिक्रमण के अध्य्यन से राज्य में वारिश, बर्फबारी, ओलाबृष्टि की स्थिति, तीव्रता और गति की रियल टाइम जानकारी किसानों और बागबानों प्रदान करते हैं।

किसानो और बागवानों को मौसम आंधी, तूफान और चक्रवात आदि की जानकारी प्रदान करने के लिए मंत्रालय ने “मिशन मौसम” लॉच किया है ताकि ख़राब मौसम की परिस्थितियों में इसके प्रभाव् को कम किया जा सके। उन्होंने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को संसद में बताया की इस समय हिमाचल सहित देश के बिभिन्न राज्यों में 47   “डोप्पलर वेदर राडार ” (डी डब्ल्यू आर) स्थापित किये गए हैं।

उन्होंने बताया की इस समय मौसम के मिजाज की जानकारी प्रदान करने के लिए मोबाइल के माध्यम से अलर्ट जारी किये जाते हैं। मौसम की भविष्य वाणी और चेताबनी को राज्यों से भी साँझा किया जाता है ताकि बह इसकी जानकारी आम जन मानस को प्रदान कर सकें।

भारत मौसम बिज्ञान बिभाग एन डी एम ए और सी -डॉट  के सम्बन्य से मौसम की पूर्व जानकारी और चेताबनी समय समय पर प्रदान करता है। भारी  बारिश, बर्फबारी, बिजली गिरने, ओलाबृष्टि, आंधी तूफान और धूल भरी आंधी आदि की पूर्व जानकारी राज्यों के स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी को प्रदान की जाती है ताकि बह सम्बन्धित राज्यों के जन मानस को सचेत कर सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

OBC आयोग शिमला से धर्मशाला भेजने पर रोक हटी, HP हाई कोर्ट के स्टे को सुप्रीम कोर्ट ने हटाया

हिमखबर डेस्क सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय...

टाहलीवाल में कार सवार युवकों की स्कूटी सवार से मारपीट, मेडिकल स्टोर में घुसकर लहराई तलवारें

ऊना - अमित शर्मा पुलिस थाना टाहलीवाल के अंतर्गत स्थानीय...

चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं बख्शा, मंदिर में ताले तोड़कर नकदी पर किया हाथ साफ

हिमखबर डेस्क जहाँ भक्त अपनी मुरादें लेकर शीश नवाते हैं,...