हिमाचल प्रदेश में महिला की हत्या, टैंक में लाश छुपाने के बाद पति और दो देवर फरार

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव कोसरियां में प्रवासी महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की पहचान गुड़िया देवी (36) पत्नी गोविंद राम के रूप में हुई है। शव घर के साथ बने टैंक के अंदर बंद अवस्था में बरामद किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की हत्या कर उसके पति और दो देवर फरार हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार गोविंद राम पुत्र इंद्र देव अपनी पत्नी गुड़िया देवी तथा अपने दोनों भाइयों बंसी चौहान व गुड्डू के साथ गांव कोसरियां में रामलाल निवासी कोसरियां के मकान में किराए पर रह रहा था। सभी मूल रूप से गांव नोडिया लोहारसी, डाकघर लोहारसी, थाना पांकी नोहडिया, जिला पलामू (झारखंड) के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

सोमवार को स्थानीय लोगों को मकान से दुर्गंध आने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच के दौरान घर के साथ बने टैंक के अंदर से गुड़िया देवी का शव बरामद किया गया। घटना के बाद से गोविंद राम और उसके दोनों भाई फरार बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि तीनों ने मिलकर महिला की हत्या की और शव को छिपाने के लिए टैंक में बंद कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, थाना प्रभारी सदर मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम व पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।

मृतिका का भाई सुखवीर चौहान निवासी तसव्व अखाड़ा, जिला पलामू (झारखंड), जो वर्तमान में झंडूता में रहता है, भी मौके पर मौजूद रहा। उसने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ऊना में परिवार पर सामूहिक हमला, महिला सहित तीन घायल, 9 पर मामला दर्ज

ऊना - अमित शर्मा थाना मैहतपुर के अंतर्गत सासन में...

अगर मोबाइल का सिग्नल हुआ गायब… तो हो जाएं सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

हिमखबर डेस्क आज के डिजिटल दौर में आपकी जेब में...

हिमाचल में आर्थिक आपातकाल की आशंका, RDG बंद करने पर बोले विक्रमादित्य सिंह

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेता और सार्वजनिक विकास...

स्टेज कैरिज वाहनों के संचालन हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी तक

हिमखबर डेस्क सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुल्लू, राजेश भंडारी ने...