हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी, चार लोगों की मौत; 18 की बची जान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में नेशनल हाईवे-305 पर शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। घीयागी से करीब दो किलोमीटर पीछे सोझा की ओर भ्रागे जान नामक स्थान पर पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई (नाले) में जा गिरी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारए पर्यटक जलोड़ी दर्रा घूमकर वापस बंजार की ओर लौट रहे थे। जैसे ही ट्रैवलर सोझा के पास जलोड़ा स्थित ‘भरेघा री जान’ नामक स्थान पर पहुंची, तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। ट्रैवलर में चालक समेत कुल 20 लोग सवार थे।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही बंजार प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकालने का अभियान शुरू किया। 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका था, जबकि बाकी के लिए देर रात तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा। घायलों को तुरंत बंजार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। कई घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रैफर किया गया है।

स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए बताया कि यह दुर्घटना बेहद दुखद हैए जिसमें तीन लोगों की जान चली गई और 17 लोग घायल हुए हैं। तहसीलदार बंजार नीरज शर्मा ने बताया कि वाहन में 20 लोग सवार थे और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...

Kullu Traveler Accident: ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, 4 की हो चुकी है मौत; 19 घायल; कुल 23 लोग थे सवार

हिमखबर डेस्क बंजार के सोझा में शनिवार देर रात को...