हिमाचल: खूंखार पिटबुल डॉग का कहर, चार साल के बच्चे का नोच डाला सिर, मासूम लड़ रहा मौत से जंग

--Advertisement--

मां के साथ बाजार आए चार साल के मासूम को कुत्ते ने नोचा, मासूम बच्चे का नाम आयुष है

मंडी – अजय सूर्या

खतरनाक कुत्तों में शामिल पिटबुल प्रजाति के कुत्ते ने बाजार में मां के साथ चल रहे चार साल के मासूम पर हमला कर उसे बुरी तरह नोच डाला। कुत्ते ने बच्चे के सिर को फाड़ दिया है। लोगों ने बहुत प्रयत्न करने के बाद बच्चे को बचाया।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के चार वर्षीय आयुष पुत्र वेदनाथ अपनी मां के साथ मंडी जिले के बलद्वाड़ा बाजार में आया था। इसी बीच वेद प्रकाश अपने कुत्ते को बाजार में सैर करवाते हुए लेकर जा रहे थे। कुत्ते के मुंह पर मजल (कुत्ते के मुंह पर लगाया जाने वाला जालीदार मास्क) नहीं था।

इस दौरान कुत्ते ने चार साल के आयुष पर हमला कर दिया और उसे दबोच लिया और बच्चे के सिर, बाजू पर बुरी तरह से काटा। बच्चे को तुरंत नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले जाया गया पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

डॉग के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

आयुष के पिता वेदनाथ बलद्वाड़ा क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। वेदनाथ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की तहसील चलोरी के कलपुर गांव के रहने वाले हैं। हटली थाना प्रभारी सुरम सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कुत्ते के मालिक वेद प्रकाश निवासी तरंडोल के विरुद्ध आइपीसी की धारा 289 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बीच बाजार में पालतू कुत्ते को घुमाना गलत है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: सेवा विस्तार और पुनर्नियुक्ति पर लगाई रोक, प्रशासनिक सचिवों को निर्देश जारी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेवा विस्तार, पुनर्नियुक्ति या...

नौकरी का सुनहरा मौका: 1000 मशीन ऑपरेटर और अपरेंटिस पदों पर भर्ती

हिमखबर डेस्क क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

36 लाख की दो सड़क परियोजना से 450 लाभार्थी: केवल सिंह पठानियां

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक...