हाड़ा में ग्रेनेड मिलने से दहशत, जांच में जुटी पुलिस, विशेष आर्मी दल ने मझार में पौंग बांध किनारे सुरक्षित स्थान पर चलाकर किया डिफ्यूज 

--Advertisement--

हाड़ा में ग्रेनेड मिलने से दहशत, जांच में जुटी पुलिस, विशेष आर्मी दल ने मझार में पौंग बांध किनारे सुरक्षित स्थान पर चलाकर किया डिफ्यूज, बीडी सेल धर्मशाला को बुलाया गया लेकिन यह सेल ग्रेनेड को डिफ्यूज करने में रही असफल।

फतेहपुर – अनिल शर्मा 

पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पंचायत हाड़ा में बीईईओ कार्यालय के समीप झाड़ियों में जिंदा ग्रेनेड मिलने से पंचायतवासियों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों द्वारा सैर करते समय हाड़ा में ग्रेनेड जैसी चीज देखी तो इसकी सूचना पुलिस थाना फतेहपुर में दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजिंदर कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए तथा जांच पड़ताल करने में जुट गए।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रेनेड को डिफ्यूज करने के लिए बीडी सेल धर्मशाला को बुलाया गया लेकिन यह सेल ग्रेनेड को डिफ्यूज करने में असफल रहा।

बाद में जालंधर से विशेष आर्मी दल को बुलाया गया। जिसने मौके पर पहुंचकर ग्रेनेड को बड़ी मुस्तैदी के साथ इंस्ट्रूमेंट के माध्यम से उठाया तथा मझार में पौंग बांध किनारे सुरक्षित स्थान पर चलाकर डिफ्यूज किया।

एसपी अशोक रत्न के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि ग्रेनेड को मझार में पौंग झील किनारे सुरक्षित जगह पर चलाकर डिफ्यूज कर दिया है तथा पुलिस आगामी जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...