चम्बा – भूषण गुरुंग
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संघ चंबा ने एक बार फिर से प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि जिस तरह से राज्य सरकार अपने चहेतों को समय समय तनखुआ के साथ समय समय पर पेंशन देती है वैसा ही व्यवहार सरकार को हर किसी के साथ करना चाहिए़।
इन लोगों का कहना है कि पेंशन हो या फिर मुलाजिमों की तुनखुआ हर महीने की 1,तारीख या ज्यादा से ज्यादा 5,तारीख को मिलनी ही चाहिए ताकि वह लोग अपने परिवार का पालन पोषण ठीक से कर सके। यह बात आज हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संघ चंबा के पदाधिकारियों ने एक विशेष बैठक के दौरान कही।
इस मौके पर बोलते हुए हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संघ चंबा के पदाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों की बैठक आज चंबा के पुराने बस अड्डे पर रखी गई है, जिसमें हमारे सेवानिवृत कर्मचारियों को आ रही दिक्कतों के बारे में बात की और उन समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाने की भी बात कही गई है।
उन्होंने कहा कि हमने अपनी सभी समस्याओं को हिमाचल परिवहन के निदेशक और प्रदेश मुख्यमंत्री के सम्मुख रखने की बात को उठाया है। उन्होंने कहा कि हमारे परिवहन के सेवानिवृत कर्मचारी जोकि 65,वर्ष की आयु को पार कर चुके है उनको समय पर पेंशन नहीं मिलती है।
उन्होंने प्रदेश सरकार के रवैए पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि जिस तरह से राज्य सरकार अपने चहीतो को समय समय पर सैलरी और पेंशन देती है ठीक उसी तरह हम लोगों को भी सैलरी के साथ पेंशन दी जाए न कि बंदर बांट करते हुए एक दूसरे के दिलों में खटास पैदा की जाए। इससे बहुत गहरा रोष कर्मचारियों के दिलों में पैदा होता है।
उन्होंने प्रदेश सरकार से यह भी अनुरोध किया है कि वर्ष 2016, का जो एरियर बनता है उसकी एक भी किश्त नहीं
मिली है जबकि अन्य महकमों को सरकार ने एक एक किश्त दे दी है। उन्होंने कहा कि हमारा मेडिकल हुआ, DA जोकि नहीं मिला है, उसके साथ 2024, की ग्रेजुएटी नहीं मिली है। उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से गुहार लगाई है सरकार इनका देय तुरंत करे।

