हमीरपुर की दीपिका राणा बनी लेफ्टिनेंट, कोलकाता में देगी सेवाएं

--Advertisement--

हमीरपुर, 29 अगस्त – हिमखबर डेस्क

जिले के उपमंडल सुजानपुर टीहरा की ग्राम पंचायत बीड बगेहड़ा के गांव पुआड की दीपिका राणा ने सैन्य नर्सिंग सेवा में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर अपने माता-पिता, गुरुजनों, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दीपिका अब कोलकाता के बेस हॉस्पिटल बैरकपुर में लेफ्टिनेंट के रूप में सेवाएं देंगी।

दीपिका ने अपनी दसवीं और जमा दो की पढ़ाई गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की  और दिल्ली के लक्ष्मी बाई कॉलेज ऑफ नर्सिंग से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग की डिग्री प्राप्त की है।

उनके पिता संतोष कुमार राणा इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता जीवन लता राणा गृहिणी हैं। दीपिका की बड़ी बहन सपना राणा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में नर्सिंग ऑफिसर हैं, और भाई अमित राणा एमओपीएनजी में कार्यरत हैं।

दीपिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को दिया है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया है कि सफलता केवल इच्छाओं से नहीं, बल्कि कठिन परिश्रम और लगातार प्रयासों से मिलती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अग्निवीरों को रेलवे में भी मिलेगी नौकरी, सेना और रेलवे के बीच सहयोग पर बनी सहमति

हिमखबर डेस्क  चार साल के कार्यकाल के बाद सेना छोड़ने...

ठेकेदारों को राहत, लंबित बिलों का जल्द होगा भुगतान, CM सुक्खू ने अदायगी के दिए निर्देश

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल के ठेकेदारों के लिए राहत...

सड़क सुरक्षा विषय पर निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 

सड़क सुरक्षा विषय पर निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता...