सुल्तानपुर डाकघर घोटाले में करोड़ों का गबन; सीबीआई की जांच जारी, 100 खातों में सामने आई गड़बड़ी

--Advertisement--

कुल्लू में सीबीआई की जांच जारी;100 खातों में सामने आई गड़बड़ी, 80 लाख रुपए की पुष्टि

कुल्लू – अजय सूर्या

जिला कुल्लू के मुख्यालय सुल्तानपुर डाकघर में महिला कर्मचारी द्वारा किए गए गबन की जांच अभी भी जारी है। गबन की राशि का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अभी तक छह हजार में से तीन हजार उपभोक्ताओं के खातों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 135 खातों में गड़बड़ी सामने आई है। किसी से 50 हजार तो किसी से एक लाख से अधिक राशि का गबन सामने आया है।

ऐसे में संभावनाएं जताई जा रही है कि गबन की राशि का आंकड़ा एक करोड़ आकड़ा पार हो सकता है, जबकि 80 लाख से अधिक की पुष्टि डाक विभाग अब तक कर चुका है। अभी खातों की जांच लगातार जारी है और विभाग ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वह अपने खातों की जांच एक महीने के भीतर करे अन्यथा इस निर्धारित समय के बाद जिन खातों में गड़बड़ी पाई जाएगी तो उसके लिए विभाग जिम्मेदार नहीं होगा।

बता दें कि डाक विभाग के द्वारा भी अपनी ओर से एक टीम का गठन किया गया है। जो लगातार इस घपले की जांच कर रही है। हालांकि महिला कर्मचारियों ने किस तरह से इस घपले को अंजाम दिया। इसके बारे में फिलहाल अभी कोई भी खुलकर सामने नहीं आ पाया है।

सहायक अधीक्षक मनोहर लाल के बोल

डाक विभाग के सहायक अधीक्षक मनोहर लाल ने बताया कि जांच अभी जारी है, जिसके चलते आने वाले दिनों में यह आंकड़ा बढ़ सकता है। इसके बाद भी अभी तक पासबुकों की जांच चल रही है। महिला कर्मचारी ने 36 लाख रुपए विभाग के पास जमा करवा दिए हैं।

खाता धारकों के पास एक महीने का समय

जिन लोगों के खाते से गबन हुआ है अगर उनके पास कोई भी रसीद इत्यादि नहीं है, तो भी वह अपनी पासबुक लेकर डाकघर जाकर अपने खाते से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। विभागीय अधिकारी की माने तो खाता धारकों की पूरी मदद विभाग की ओर से की जाएगी। लोग परेशान न हो बल्कि अपने पास बुक लेकर डाकघर आएं, ताकि खातों को पूरा खंगला जा सके।

नौकरी के दस्तावेज भी होंगे चैक

जिस महिला ने डाकघर में गबन किया है उसके दस्तावेज भी सीबीआई अब चैक करेगी। महिला की विभाग में भर्ती से लेकर अब तक के सभी दस्तावेज भी खंगाले जाएंगे। बता दें कि सीबीआई ने यहां हिमाचल के हमीपुर व बिलासपुर जिला में भी डाकघर में दबिश देते हुए दो लोगों के शैक्षणिक दस्तावेज फर्जी देने के आरोप में दो मामले दर्ज किए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राज्यपाल मंडी जिला के प्रवास पर

हिमखबर डेस्क राज्यपाल कविंद्र गुप्ता मंडी जिला के प्रवास पर...

सीना तानकर लड़े, हंसते-हंसते शहीद: शौर्य चक्र विजेता नायक राजेश कुमार की अमर शहादत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब...