सुरक्षा और सशक्तिकरण की नई पहल: शिमला की सड़कों पर महिलाएं चलाएंगी महिलाओं की टैक्सी

--Advertisement--

शिमला की जरूरतमंद महिलाओं के लिए टैक्सी सेवा की शुरुआत ”द सोसाइटी फॉर कनेक्टिंग लाइव्स” संस्था की पहल, महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए संचालित होगी टैक्सी, आम टैक्सी दरों से कम होगा किराया।

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला की कामकाजी व जरूरतमंद महिलाओं के लिए “द सोसाइटी फॉर कनेक्टिंग लाइव्स” ने डेडिकेटेड टैक्सी सेवा की शुरुआत की है। टैक्सी का संचालन भी महिला करेगी और टैक्सी की चालक भी महिला होगी। “द सोसाइटी फॉर कनेक्टिंग लाइव्स” संस्था ने यह अलग तरह की पहल की है, ताकि महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करें।

महिलाएं दिन और रात कभी भी संस्था की अध्यक्ष बिमला ठाकुर को 94189- 56561 पर कॉल करके सेवा का लाभ ले सकती हैं। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने टैक्सी को हरी झंडी दिखा कर सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान महापौर ने संस्था के लिए सहयोग के रूप में अपने एक महीने के मानदेय का आधा पैसा देने का ऐलान भी किया।

“द सोसाइटी फॉर कनेक्टिंग लाइव्स” अध्यक्ष विमला ठाकुर के बोल

इस मौके पर “द सोसाइटी फॉर कनेक्टिंग लाइव्स” अध्यक्ष विमला ठाकुर ने कहा कि उनकी संस्था एकल, विधवा, तलाकशुदा और जरूरतमंद महिलाओं व उनके बच्चों की शिक्षा के लिए काम करती है। इसी दिशा में शिमला की जरूरतमंद महिलाओं के लिए टैक्सी शुरू की गई है और संस्था की कोशिश रहेगी भविष्य और अधिक गाड़ियां चलाई जाएं। टैक्सी में किराया आम टैक्सी से थोड़ा कम होगा।

नगर निगम शिमला महापौर सुरेंद्र चौहान के बोल

वहीं, इस दौरान नगर निगम शिमला महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि संस्था ने शिमला में अलग तरह की पहल की है, जिसके माध्यम से एकल, विधवा या अकेली रह रही महिलाएं सेवा का लाभ ले सकती हैं हालांकि हिमाचल प्रदेश काफ़ी सुरक्षित प्रदेश है लेकिन फिर भी महिलाओं में असुरक्षा की भावना रहती है। ऐसे में महिलाओं द्वारा महिलाओं के संचालित टैक्सी का उनको लाभ मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...