सुंदरनगर से दो युवतियां गायब, बीएसएल कालोनी, निहरी में परिजनों ने दर्ज करवाई शिकायत

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर – डॉली चौहान

सुंदरनगर उपमंडल में दो अलग-अलग मामलों में दो युवतियां लापता हो गई हैं। हालांकि परिजनों ने अपने स्तर पर उन्हें ढूंढने के प्रयास किए, परंतु कुछ पता न चलने पर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा उन्हें ढूंढने की मांग उठाई है।

पुलिस ने मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले मामले में बीएसएल कालोनी से युवती रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हुई है।

बीएसएल कालोनी पुलिस को दी शिकायत में जगत राम गौतम निवासी गांव डवांदी डाकघर कावरे तहसील तमघास जिला गुलमी नेपाल ने शिकायत दर्ज कराई कि वह बीबीएमबी कॉलोनी में एक क्वाटर में रहता है और बीबीएमबी में पार्ट टाइम नौकरी करता है।

उसकी 18 वर्ष से अधिक उम्र की बेटी तीन अगस्त दोपहर बाद बिना बताए कही चली गई है, जिसकी हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कोई भी पता नहीं चल सका है। दूसरे मामले में निहरी क्षेत्र की एक युवती गायब होने का मामला सामने आया है, जिसमें युवती के भाई ने शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी शिकायत में निहरी क्षेत्र के बलदेव ने कहा है कि उसकी बहन गत तीन अगस्त को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। उन्होंने उसे सभी जगह ढूंढने की कोशिश की परंतु कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्होंने उसकी बहन को ढूंढने की अपील की है।

मामलों की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी के मामले दर्ज कर लिए है और जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि युवतियों को ढूंढने के हर प्रयास किए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...