सिविल अस्पताल तीसा में डॉक्टर्स की पेन डाउन स्ट्राइक तीसरे दिन भी जारी

--Advertisement--

Image

चुराह- धर्म नेगी

सिविल अस्पताल तीसा में शनिवार को डॉक्टर्स की पेन डाउन स्ट्राइक तीसरे दिन भी जारी रही जिससे अस्पताल में आये मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा ! लेकिन डॉक्टरों ने साफ तौर पर कह दिया है कि अगर सरकार मांगों को नही मानती है तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा अस्पताल में दो घण्टे के लिए पेन डॉउन स्ट्राइक की गई।

इस बारे जानकारी देते हुए बी एम ओ तीसा ऋषि पूरी ने बताया कि इस मामले को लेकर मेडिकल डॉक्टर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने सचिव स्वास्थ्य और मेडिकल एजुकेशन के साथ बैठक की थी, लेकिन यह बैठक भी बेनतीजा रही।

उन्होंने बताया कि बैठक में आश्वासनों के सिवाय कुछ नही दिया गया। तथा उनकी मांग है कि सरकार नई वेतनमान विसंगतियों को दूर करे। बेसिक एनपीए की अधिकतम सीमा पंजाब के बराबर की जाए।

टाइम स्केल को फिर से बहाल किया जाए। पीजी भत्ते को 7000 से बढ़ाकर 20000 किया जाए। साथ ही एनपीए को 20 से 25 फीसदी किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इनकी मांगों को नही मानती है तो इनका आंदोलन और उग्र रूप लेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...