सिलेंडर बदलते वक्त भडक़ी आग, मकान के अंदर रखा सामान राख, बेटी ने छत से कूद बचाई जान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सुलह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सलोह गांव में एक रिहायशी मकान में आग लग जाने से लाखों का सामान राख हो गया। आगजनि की इस घटना में घरके अंदर रखा सारा सामान भस्म हो गया है। हादसे में लगभग 15 से 20 लाख का नुकसान हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शी सिरिल चंद्र के अनुसार सिलेंडर में हुई लीकेज के कारण यह घटना पेश आई। उन्होंने बताया कि घर में गैस का सिलेंडर बदला गया और नया सिलेंडर लगाया, लेकिन जैसे ही गैस का चूल्हा जलाया, तो आग लग गई। लपटें इतनी प्रबल थीं कि करीब आधे घंटे में ही मकान मालिक मदन लाल को भारी नुकसान हो गया।

सूचना मिलते ही अग्निशमन की दो गाडिय़ां भी मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने में जुट गई। मदन लाल की बेटी ने छत से छलांग मार कर जान बचाई। पीडि़त मदन लाल एक दुकान में काम करते हैं।

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पीडि़त परिवार को 10000 रुपए की फौरी राहत की घोषणा कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...