पालमपुर – बर्फू
जल शक्ति विभाग मे पैरा फिटर, पैरा पंप ऑपरेटर व मल्टी पर्पस वर्कर यूनियन के नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुश शर्मा ( महेश ) व भगत खन्ना,व अन्य पैरा कर्मचारी ने रखी पैरा वर्कर्स की मांगे | जहाँ पैरा, वहीं पैरा कर्मचारियों ने जल्द सरकार से मांगे पूरी करने का आग्रह किया है |
यूनियन का कहना है कि पैरा पॉलिसी मे जल्द बदलाव किया जाये | उन्होंने कहा कि हमें 6 – 8 – 12 साल का नहीं बल्कि केवल 4 सालों के कार्यकाल के बाद अनुबंध पर लाया जाये |
जैसे पॉलिसी 2 साल डेली वेज व 2 साल कांन्ट्रैक्ट पर लाया जाए 4 साल टोटल कार्यकाल के बाद रेगुलर किया जाये पैरा कर्मचारियों को व डिप्लोमा होल्डर को उचित प्रोमोट करके आगे लाया जाए व सैलरी पर भी ध्यान दिया जाए 4400 रुपये महिने मे किसी का घर नहीं चलता ये कर्मचारियों का शोषण है |
उन्होंने कहा हमें सरकार पर पूर्ण विश्वास है की हमारी मांगे पूरी की जाएंगी हमारा भविष्य सरकार के हाथ मे है पैरा वर्करों के साथ अन्याय होने व शोषण होने से रोके सरकार व पैरा फिटर पैरा पंप ऑपरेटर को डिप्लोमा बेस पर प्रमोट नियुक्ति दी जाये व MPW कर्मचारियों व समस्त पैरा कर्मचारियों को रेगुलर किया जाये पैरा कर्मचारि बुरी तरह से फसे हैँ ना आगे ना पीछे भविष्य भी संकट मे है कृपया सरकार जल्द से जल्द हमारे बारे मे सोचे व जल्द निर्णय लें |

