संजौली मस्जिद विवाद पर MC कोर्ट में सुनवाई, स्थानीय लोगों को पार्टी बनाने की एप्लीकेशन पर बहस

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

संजौली अवैध मस्जिद मामले पर नगर निगम आयुक्त कोर्ट चक्कर शिमला में सुनवाई हुई। मामले में संजौली के स्थानीय लोगों की तरफ से पार्टी बनाए जाने को लेकर एप्लीकेशन पर आज सभी पक्षों ने नगर निगम कोर्ट में अपनी दलील दी। जिसके बाद एप्लीकेशन पर नगर निगम आयुक्त व जज भूपेंद्र अत्री ने चार बजे अपना फैसला सुनाने का निर्णय लिया जिसके बाद मामले पर आगामी कार्रवाई शुरू होगी।

संजौली स्थानीय लोगों पर एडवोकेट जगत पाल ने साफ कहा है कि उनकी एप्लीकेशन मंजूर हो या न लेकिन वह हाई कोर्ट में भी मामले को लेकर याचिका दायर करेंगे। कोर्ट से मामले को लेकर तय समय में फैसला लिया जाए। आज मामले को लेकर कमिश्नर के आदेश पर संबंधित एरिया के जूनियर इंजीनियर ने मस्जिद के निर्माण की पैमाइश कर रिपोर्ट तैयार की जिसको आज कोर्ट में पेश किया गया है।

चार बजे के बाद एप्लीकेशन पर निर्णय के बाद सुनवाई शुरू होगी। स्थानीय लोगों के पक्ष के वकील ने मस्जिद को तोड़ने की मांग उठाई। 2011 में एमसी ने पहला नोटिस दिया। 2018 तक पांच मंजिला बिल्डिंग कैसे बना दी गई। कोई रिकॉर्ड एमसी को मांगने के बावजूद नही दिए गए।

1997,98 में मालिक हिमाचल सरकार कब्जा आइले इस्लाम, मस्जिद नहीं थी। पूरी मस्जिद अवैध है। इससे पहले 7 सितंबर को मामले की सुनवाई हुई थी। आज हुई सुनवाई में सभी पक्षों को सुनने के बाद एमसी कोर्ट ने आज शाम चार बजे फिर मामले की सुनवाई रखी है। स्थानीय लोगों को पार्टी बनने पर भी चार बजे ही फैसला होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...