शौचालय में मिला युवक का शव, चिट्टे की ओवरडोज मौत का कारण

--Advertisement--

शौचालय में मिला युवक का शव, चिट्टे की ओवरडोज मौत का कारण

बिलासपुर – सुभाष चंदेल                             

मेन-मार्कीट स्थित पूर्णम मॉल के शौचालय में एक युवक का शव मिला है। शंका जताई जा रही है कि युवक की मौत चिट्टे की ओवर डोज से हुई है।

जानकारी के अनुसार टाॅयलेट शीट पर सीरिंज भी मिली है। पूर्णम मॉल के शौचालय में युवक को मृत पाकर किसी व्यक्ति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।

एएसपी शिव चौधरी के बोल

एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान बिनीत पुत्र बलदेव कुमार निवासी गांव बदसौर डाकघर बिलासपुर तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। प्रारम्भिक जांच के दौरान पता चला है कि यह युवक बिलासपुर में आईटीआई में पढ़ाई कर रहा था। एएसपी शिव चौधरी ने कहा कि बिनीत की मृत्यु के कारणों की पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है और जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

थुनाग में 12 फरवरी और गोहर में 13 फरवरी को होगी पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा

मंडी, 7 फरवरी - हिमखबर डेस्क उपमंडल थुनाग और गोहर...

एक बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान, भारत ने दी सख्त चेतावनी

हिमखबर डेस्क केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने शनिवार...