शिलाई: खाई में गिरी कार, एक की मौत, 3 लोग घायल

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के उपमंडल शिलाई में सोमवार दोपहर बाद एक कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हुए हैं। घायलों को शिलाई से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सैंटर रैफर कर दिया गया है। उक्त हादसा सोलन-मीनस मार्ग पर रोनहाट के समीप सामने आया है।

जानकारी के अनुसार रोनहाट से करीब एक किलोमीटर दूर मंदिर नाला के पास एप्लाइड फॉर टाटा पंच कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर खाई में गिर गई। दुर्घटनाग्रस्त कार में कुल 4 लोग सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को खाई से बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि सीएचटी रोनहाट में कोई डाॅक्टर नहीं था, जिसके चलते घायलों को इलाज के लिए 28 किलोमीटर दूर नागरिक अस्पताल शिलाई ले जाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद 3 घायलों को हायर सैंटर रैफर किया गया है जबकि एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की पहचान 65 वर्षीय संत राम निवासी गांव नाया पंजोड़ के रूप में हुई है। वहीं घायलों में 31 वर्षीय अनिल पुत्र सोभा राम, 29 वर्षीय प्रदीप पुत्र सोभा राम निवासी गांव कुलाह और 42 वर्षीय लायक राम पुत्र चानन सिंह निवासी गांव भापिल-द्राबिल शामिल हैं। ये सभी शिलाई तहसील के निवासी हैं।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। हादसे की पुष्टि एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...