शिमला में रोड रेज : ऑडी कार सवार पर्यटकों ने टक्कर के बाद दिखाई ‘नकली पिस्टल’, पुलिस ने दबोचे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

शिमला जिले के मतियाना बाजार में शनिवार शाम रोड रेज की एक घटना सामने आई। इसमें ऑडी कार सवार दो पर्यटकों ने एक स्थानीय व्यक्ति को टक्कर मार दी और मौके पर मौजूद लोगों को डराने के लिए पिस्तौल जैसी दिखने वाली वस्तु भी दिखाई। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों आरोपियों को कुछ ही देर में ठियोग के पास नाके पर पकड़ लिया गया।

पुलिस थाना ठियोग को शाम करीब 5:50 बजे सूचना मिली कि दिल्ली नंबर की एक ऑडी कार में सवार दो लोगों ने मतियाना बाजार में गलत ओवरटेकिंग के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति को टक्कर मार दी। घटना के बाद जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो कार सवारों ने लोगों को डराने-धमकाने के लिए पिस्तौल जैसी दिखने वाली वस्तु निकाली और वहां से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रेमघाट चौक, ठियोग में नाका लगाया। कुछ ही समय बाद संदिग्ध ऑडी कार को रोक लिया गया और उसमें सवार दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान उज्ज्वल जैन (36 वर्ष), निवासी पंजाबी बाग, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) और सोहिल अरोड़ा (36 वर्ष), निवासी वसंत विहार, दिल्ली रोड, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से बरामद की गई पिस्तौल जैसी दिखने वाली वस्तु की जांच की गई, जो बाद में एक साधारण चीनी निर्मित लाइटर निकली।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत गलत ओवरटेकिंग को लेकर हुई थी, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...