शिमला में रेल इंजन की चपेट में आया JE, मौके पर तोड़ा दम

--Advertisement--

शिमला, 20 फरवरी – नितिश पठानियां 

राजधानी शिमला में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से रेलवे में ही कार्यरत जेई की मौत हो गई। इंजन से टकराने की वजह से जेई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा सोमवार शाम 5 बजे के करीब हुआ।

मृतक की पहचान मंडी जिला के बल्ह निवासी हरबंस लाल (47) पुत्र हेम सिंह निवासी के रूप में हुई है। हरबंस लाल शिमला रेलवे स्टेशन के केसीएनडल्यू यार्ड में जेई के पद पर तैनात था।

रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कालका से शिमला पहुंची एक ट्रेन के इंजन को यार्ड में खड़ा किया जा रहा था।

इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात हरबंस लाल इंजन की जद में आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कम्प मच गया।

रेलवे थाना की पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेजा। शव को आज परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतक हरबंस लाल अपने पीछे पत्नी व 12 व 6 साल की दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। हरबंस लाल की दर्दनाक मौत से उनके परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। तीनों बच्चे मां संग बल्ह में ही रह रहे हैं।

उधर रेलवे पुलिस ने इंजन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। रेलवे थाना शिमला के एसएचओ जय किशन ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर आईपीसी की धारा 187,304ए औऱ इंडियन रेलवे एक्ट 175 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...