
भलाड – शिबू ठाकुर
उपमंडल ज्वाली के अधीन ग्राम पंचायत नरगाला के रूमेल सिंह चौधरी के सात दिन के बेटे की हालत इतनी गंभीर है कि उसका इलाज डीएमसी अस्पताल लुधियाना में चल रहा है।
परिवार इतना गरीब है कि जो भी उनके पास उम्र भर की जमा पूंजी थी वह रूमेल सिंह ने अपने बेटे के इलाज में खर्च कर दी।
जैसे ही इस बात का पता बीडीसी मैंबर शिपूं जरियाल को पता चला, तो उन्होंने समाजसेवियों से गुहार लगाई और आज समाजसेवियों द्वारा एक लाख की मदद की गई। वहीं बीडीसी मैंबर शिपूं जरियाल ने सभी समाजसेवियों का आभार जताया।
