शाहपुर – नितिश पठानियां
विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की ग्राम पंचायत परगोड़ में एक मात्र मोबाइल सिग्नल देने बाली कंपनी BSNL भी हांफती नजर आ रहीं है। क्षेत्र में मोबाइल सिग्नल न होने से बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
BSNL कंपनी ने एक टावर परगोड़ में लगा रखा है। पर हैरानी की बात यह है की जब भी बिजली होगी यह टावर तब ही चलता है। अगर बिजली नहीं तो मोबाइल सिग्नल भी नहीं होता है।
ग्राम पंचायत प्रधान परगोड़ हेमराज, समाजसेवी वरयाम सिंह, डॉ ठाकुर सिंह, एक्स सूबेदार बलदेव सिंह, सुल्तान सिंह, अमीचंद, महिंदर सिंह, और कीकर सिंह का कहना है कि परगोड़ पंचायत में बीएसएनएल के सैकड़ों उपभोक्ता हैं। जब भी लोग मोबाइल पर बात करना चाहते हैं तो बार-बार फोन कट जाता है या फिर सिग्नल चला जाता है।

लोगों का कहना है कि हारचकियाँ में में बीएसएनएल का टावर लगा हुआ है। हमें जब कोई जरुरी बात करनी होती है तो हमे वहां का रुख करना पड़ता है, लेकिन वहां भी एक किलोमीटर के अंदर फोन नहीं मिलते। जबकि अन्य कंपनियों के फोन मिल जाते हैं।
सबसे अधिक समस्या बीएसएनएल उपभोक्ताओं को आ रही है। उन्होंने बताया कि दयोआ, घारजरोट, ब्रोकलाड़ पंचायतो में भी सिंगनाक कि समस्या है। लोगों का कहना है कि इस टावर पर कोई बेटरी ब जनरेटर नहीं है। उन्होंने कई बार इस समस्या से कई बार BSNL हेडक्वाटर धर्मशाला के जीएम से बात कर चुके है। पर वह टस से मस नहीँ हुए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र में नए टावर नहीं लगाए गए या सिग्नल ठीक नहीं हुआ, तो उपभोक्ताओं को मजबूरन सिम बदलनी पडे़गी।

