शाहपुर: गोरडा की नौ साल की जानवी शर्मा का तीसरा गाना “चम्बे री जान” रिलीज

--Advertisement--

शाहपुर‌ – नितिश पठानियां 

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के गोरडा की रहने वाली और शाहपुर के कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में पंचवीं कक्षा व नवनिशा संगीत अकैडमी शाहपुर से संगीत की तालीम ले रही है।

जानवी शर्मा का नया गाना “चम्बे री जान” शनिवार को रिलीज किया गया। ये गाना उनके यूट्यूब चैनल “जानवी शर्मा म्यूजिक” पर रिलीज किया गया है।

खास बात ये है कि ये गाना उनके पिता जगदीश शर्मा ने लिखा है। इसकी धुन संगीत अकादमी शाहपुर की ओर से तैयार की गई है।

इस गाने का फिल्मांकन अंकज भारद्वाज की ओर से वोह घाटी की हसीन वादियों और जिला चंबा के भटियात क्षेत्र में किया गया है।

“चम्बे री जान” गाने में प्रकृति में विशेषकर जिला चंबा की हसीन वादियों के बारे में वर्णन किया गया है। आपको बता दें कि जानवी शर्मा इस समय महज नौ साल की हैं और ये उनका तीसरा गाना है।

इससे पहले उनके दो भजन “श्याम बांसुरी बजांदा” और “मां दे लाडले श्यामा” यूट्यूब पर खूब छाए हुए हैं। “चम्बे री जान” गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है।

ये रहे उपस्थित 

गाने के रिलीज के मौके पर डिग्री कॉलेज शाहपुर में संगीत के प्रवक्ता डॉक्टर सतीश ठाकुर, प्रदीप अवस्थी, हिमाचल के लोक गायक इशांत भारद्वाज, अजय पंकिल, अरुण कौशल, नवीन वशिष्ठ, मनीष पटियाल, आशीष पटियाल, अंकज भारद्वाज, नवल शर्मा, रामू, जानवी शर्मा के संगीत गुरु नवीन वशिष्ठ और उनके पिता जगदीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...