विधायक अर्जुन सिंह ने किया आईटीआई कोटला का उद्घाटन

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह ने रविवार को राजकीय ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोटला का शुभारंभ किया। कोटला में आईटीआई का शुभारंभ करने पहुंचे विधायक अर्जुन सिंह का प्रिंसिपल चैन सिंह सहित कोटलावासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया।

विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि अभी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला के भवन में आईटीआई को चालू किया गया है जिसमें फिलहाल कंप्यूटर का ही ट्रेड चलेगा। उन्होंने कहा कि आईटीआई कोटला में चार ट्रेड चलाने की नोटिफिकेशन हुई है जिसमें कंप्यूटर, इलेक्ट्रिशियन, मेकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल और आईओटी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार एक ही ट्रेड चलेगा जबकि अगले सत्र से चारों ट्रेड शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कोटला को आईटीआई देने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि कोटलावासियों की चिरलंबित मांग को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूरा किया है। जिसके लिए कोटला की जनता उनकी हमेशा आभारी रहेगी। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...