विद्यार्थियों ने किया ट्रॉमा सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरनौटा में रोड सेफ्टी क्लब के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अशोक मेमोरियल हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण किया।

सबसे पहले विद्यार्थियों को अस्पताल के कर्मचारियों ने अस्पताल की विभिन्न कार्य प्रणालियों के बारे में बताया। उसके बाद विद्यार्थियों को आईसीयू के बारे में अवगत करवाया गया।

विद्यार्थियों को बीपी ऑक्सीजन लेवल हार्टबीट के बारे में बताया गया विद्यार्थियों को बीपी 120 से 80 ऑक्सीजन लेवल 90 से ऊपर तथा हार्टबीट के बारे में बताया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को ऑपरेशन थिएटर के बारे में बताया गया।

इसके बाद विद्यार्थियों को गायनी विभाग के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को पीलिया रोग व रोग के दौरान फोटोथेरेपी के बारे में बताया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को किडनी डायलिसिस के बारे में बताया गया।

ये रहे उपस्थित 

इस दौरान अस्पताल से मेडिसिन विभाग से डॉक्टर अजगर अली, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सोनिका शर्मा व डॉक्टर अनीता पवार पैरामेडिकल स्टाफ से शिवानी, मोनिका, सलोनी, सपना और अस्पताल जनरल मैनेजर नीतीश कालिया, फ्रंट ऑफिस इंचार्ज रोजी, कौशिक व पब्लिक आउटरीच डिपार्टमेंट से केतन जरियाल मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नम आंखों से विदा हुए NSG कमांडो सेवानिवृत्त हवलदार दीप राम, ढाड़स में उमड़ा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क शिलाई क्षेत्र के वीर सपूत एवं एनएसजी कमांडो...

मुबारिकपुर-रानीताल हाईवे पर हादसा, तीखे मोड़ पर फेल हुए ब्रेक…ईंटों से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

हिमखबर डेस्क मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे-503 पर ढलियारा स्थित शिव मंदिर...

महिला बौद्ध भिक्षु हत्याकांड में एक नाबालिग भी शामिल, मृतका के शरीर से मिले थे कई पुरुषों के DNA

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के अंतर्गत रिवालसर...