लापता युवक की तलाश में एक करोड़ का इनाम घोषित, दो दिन पहले सतलुज नदी में गिरी थी गाड़ी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश के किन्नौर जिला में सतलुज नदी में गिरी कार के हादसे में लापता युवक की तलाश में एक करोड़ का इनाम घोषित किया गया है। किन्नौर के राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर पांगी नाला के पास दो दिन पहले एक इनोवा गाड़ी सतलुज नदी में गिरने से लपता हुए दो लोगों में एक चालक का शव गाड़ी से बरामद कर लिया है। लेकिन लापता युवक वेट्री के पिता सईदाई दुरईसामी ने उनके बेटे का पता लगाने वाले को इनाम देने की घोषणा की है।

वेट्री के पिता सईदाई दुरईसामी चेन्नई के पूर्व मेयर हैं। लापता युवक वेट्री के पिता सईदाई दुरईसामी ने उनके बेटे का पता लगाने के लिए इनाम देने की घोषणा को लेकर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार को भी मैसेज भेजा है।

सतलुज नदी में लापता वेट्री के पिता सईदाई दुरईसामी ने उनके बेटे वेट्री को ढूंढने वाले को एक करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से अनुरोध किया है कि वे नदी के किनारों पर जाकर मदद करने का प्रयास करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...