रोजगार समाचार: एक्साइज विभाग में निकली नौकरी, पुलिस विभाग के माध्यम से होगी भर्ती

--Advertisement--

Image

प्रदेश में भरे जाएंगे 64 पद, प्रदेश में शराब माफिया पर कसेगा शिकंजा

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश में जल्द ही एक्साइज विभाग में पुलिस कर्मियों के 64 पद भरे जाएंगे। प्रदेश सरकार द्वारा एक्साइज विभाग में पुलिस के 64 पद भरने के लिए मंजूरी दे दी गई है। एक्साइज विभाग में पुलिस फोर्स की तैनाती होने से शराब की अवैध तस्करी भी रुकेगी। वहीं शराब माफिया पर भी शिकंजा कसेगा।

प्रदेश के मंडी जिला में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई थी। जहरीली शराब प्रकरण के बाद प्रदेश सरकार ने एक्साइज विभाग में पुलिस कर्मियों के पद भरने का फैसला लिया था। एक्साइज विभाग में पुलिस कर्मियों के 64 पदों को भरने के लिए फाइल वित्त विभाग को भेज दी गई है।

वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा एक्साइज विभाग की ओर से पुलिस कर्मियों की तैनाती के लिए पुलिस विभाग को भी लिखा गया है। एक्साइज विभाग में पुलिस कर्मियों के पद पुलिस विभाग के माध्यम से सैकेंडमेंट के आधार पर भरे जाएंगे। एक्साइज विभाग में तैनात किए गए जाने वाले पुलिस कर्मी समय-समय पर शराब ठेकों सहित शराब फैक्टरियों का भी निरीक्षण कर सकेंगे।

उधर, राज्य कर एवं आबकारी विभाग के प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा का कहना है कि पुलिस विभाग के माध्यम से एक्साइज विभाग में पुलिस कर्मियों के 64 पद भरें जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके पुलिस विभाग को भी पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि एक्साइज विभाग में पुलिस कर्मियों के पदों भरने के लिए वित्त विभाग के पास भी फाइल भेज दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...