राजस्थान चुनाव : सिरमौर के अंतिम शासक की नातिन ‘दीया’ की साख दांव पर, मैदान में उतरी

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने शुरू हो चुके हैं। राजस्थान के विधानसभा चुनाव में सिरमौर के अंतिम शासक राजेंद्र प्रकाश की नातिन दीया कुमारी की साख भी दांव पर है।

जयपुर राजघराने की राजमाता पदमिनी देवी की इकलौती बेटी दीया कुमारी ने विद्याधर सीट से चुनाव लड़ा है। 2013 में सवाई माधोपुर सीट से विधायक रह चुकी हैं। मौजूदा में सांसद हैं। बताया गया कि सांसदों के विधायकी परिवर्तन में दीया कुमारी को टिकट मिला है।

दीया कुमारी ने दिल्ली-मुंबई में पढ़ाई करने के बाद लंदन में भी पढ़ाई की है। खूबसूरती व राजनीतिक सूझबूझ की माहिर दीया का राजनीतिक सफर बेहद ही शानदार रहा है।

दीया कुमारी ने 2013 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इसी साल भाजपा ने दीया कुमारी को सवाई माधोपुर सीट से पार्टी का टिकट दिया। राजनीति की पहली दहलीज पर दीया कुमारी कामयाब रही।

भाजपा ने 2019 में राजसमंद सीट से दीया कुमारी को लोकसभा का टिकट दिया। चुनाव में जीत हासिल कर सांसद बन गई। भाजपा ने दीया कुमारी को राजस्थान में महिला मोर्चा का प्रभारी भी बनाया हुआ है।

आपको बता दें कि विद्याधर नगर सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। भाजपा ने पूर्व उप राष्ट्रपति भैरव सिंह शेखावत के दामाद व सीटिंग विधायक नरपत सिंह का टिकट काटकर दीया कुमारी को दिया था।

ऐसा भी माना जाता है कि राजस्थान की सियासत में  भाजपा दीया कुमारी को वसुंधरा राजे के विकल्प के रूप में भी देख रही है। खास बात ये है कि दीया कुमारी को भावी मुख्यमंत्री के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि, राजस्थान में वीरवार शाम सामने आए एग्जिट पोल भाजपा के लिए सुकून देने वाले नहीं हैं।

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने रिवाज बदलने की बिसात बिछाई थी। लेकिन भाजपा ने भी चैकमेट को लेकर कोई कोर-कसर नहीं रखी थी। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को जारी होेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिवरात्रि: 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों में बन रहे चार शक्तिशाली राजयोग

शाहपुर - नितिश पठानियां महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को मनाया...

गिरड माता मंदिर जलने से सदमे में लोग; खाना-पीना छोड़ा, सरकार से मदद की आस

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के...

हिमाचल के स्कूलों में 1 मार्च से बच्चों के लिए मोबाइल पर रोक, जारी होगी SOP

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक मार्च...