ज्वाली – शिबू ठाकुर
उपमंडल ज्वाली के अधीन ग्राम पंचायत रजोल के युवक मण्डल रजोल के द्वारा आज ग्राम पंचायत रजोल के खेल मैदान में एक दिवसीय वालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें खेल का शुभारंभ हिमाचली संगीतकार/गायक प्रेम शर्मा ने किया। खेल के समापन पर धौलाधार मशरूम प्लांट के मालिक मुख्यातिथि सुनील दत्त व समाजसेवी रणजीत सिंह तथा पंजाब पुलिस सेवानिवृत्त विक्रम जीत सिंह युवक मंडल रजोल प्रधान अमनजीत सिंह सचिव आवेश ठाकुर तथा समस्त युवक मंडल रजोल के सदस्यों ने विजेता टीम शाहपुर तथा उपविजेता टीम सोलदा को खेल पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इसके इलावा गाँव के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे तथा वहीं प्रेम कुमार शर्मा ने बताया कि आगे भी इसी तरह गांव में प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। जिससे युवा पीढ़ी नशे की तरह ना जा सके और खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।

