मेडिकल काॅलेज हमीरपुर में आपस में भिड़ गए 2 डॉक्टर, बजह जान कर हो जाएंगे हैरान

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- अनिल कल्पेश 

मेडिकल काॅलेज हमीरपुर में वीरवार को 2 डाॅक्टर आपस मे भिड़ गए, जिसके चलते एक डाॅक्टर के सिर में चोट आई है, वहीं दूसरे डाॅक्टर की आंख के नजदीक मुंह पर चोट आई है।

डाॅक्टरों की लड़ाई की खबर पूरे काॅलेज में आग की तरह फैल गई। किसी ने सदर पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी, जिसके बाद सदर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों डाॅक्टरों के बयान दर्ज किए।

काॅलेज की प्रधानाचार्या डाॅ. सुमन यादव ने भी मौके की नजाकत को समझते हुए तुरंत उक्त मामले में एक सीनियर डाॅक्टर को जांच करने के निर्देश दिए।

सीनियर डाॅक्टर और प्रधानाचार्या की सूझबूझ से उक्त दोनों डाॅक्टरों के बीच समझौता हो गया तथा उक्त मामला पुलिस में जाने से बच गया।

ये थी झगड‍़े की वजह 

मेडिकल काॅलेज के सूत्रों से पता चला है कि उक्त दोनों डाॅक्टरों की आपसी लड़ाई की असली वजह ड्यूटी रूम का छोटा होना था, जिसके चलते सामान रखने के चक्कर में डाक्टर आपस में भिड़ गए।

बताया जा रहा है कि एक डाॅक्टर छुट्टी काट कर आज ही ड्यूटी पर आया था तो दूसरा डाॅक्टर क्लास लेकर ड्यूटी देने आया था और उसी दौरान उनके बीच झगड़ा हो गया।

अब दिए अलग-अलग कमरे

मेडिकल काॅलेज की प्रधानाचार्या डाॅ. सुमन यादव का कहना है कि उक्त मामले में दोनों डाॅक्टरों में समझौता हो गया है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी कमरे में सामान रखने को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि अब दोनों डाॅक्टरों को अलग-अलग कमरे दे दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...