मार्च में होने वाली 10वीं कक्षा की परीक्षा की नहीं बनेगी मेरिट लिस्ट, जानें वजह

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के हित में अहम फैसला लिया है। मार्च 2026 में आयोजित होने वाली 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के बाद इस बार मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मई-जून 2026 में प्रस्तावित दूसरी बार की परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद ही एक साथ अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

जानकारी के अनुसार इस वर्ष हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के लिए दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की योजना लागू की है। अपने अंकों से असंतुष्ट या दो मुख्य विषयों में फेल अभ्यर्थी परीक्षा दे पाएंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन का दूसरा अवसर देना है। इसी कारण मार्च की परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट न निकालने का निर्णय लिया गया है, ताकि पहली परीक्षा के बाद मेरिट जारी कर दोबारा संशोधन की स्थिति न बने।

वहीं इस व्यवस्था से छात्रों पर अनावश्यक मानसिक दबाव भी कम होगा। पहली परीक्षा में अपेक्षित परिणाम न आने पर विद्यार्थी निराश होने के बजाय दूसरी परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकेंगे। अंतिम रूप से जब दोनों परीक्षाओं की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तभी विद्यार्थियों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के बोल

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार दो बार बोर्ड परीक्षा योजना को लागू कर रहा है। इसके चलते पहली परीक्षा मार्च माह में आयोजित होगी। इसके बाद अपने अंकों से असंतुष्ट या दो मुख्य विषयों में फेल अभ्यर्थियों के लिए मई-जून माह में दोबारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दूसरी आयोजित होने वाली परीक्षा का परिणाम आने के बाद ही 10वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट को तैयार किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश में महिला की हत्या, टैंक में लाश छुपाने के बाद पति और दो देवर फरार

बिलासपुर - सुभाष चंदेल सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव...

ऊना में परिवार पर सामूहिक हमला, महिला सहित तीन घायल, 9 पर मामला दर्ज

ऊना - अमित शर्मा थाना मैहतपुर के अंतर्गत सासन में...

अगर मोबाइल का सिग्नल हुआ गायब… तो हो जाएं सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

हिमखबर डेस्क आज के डिजिटल दौर में आपकी जेब में...

हिमाचल में आर्थिक आपातकाल की आशंका, RDG बंद करने पर बोले विक्रमादित्य सिंह

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेता और सार्वजनिक विकास...