बद्दी – रजनीश ठाकुर
पुलिस थाना बद्दी के तहत हिमकैम कम्पनी के नजदीक मोटरसाइकल चालक की लापरवाही से एक औरत की मौत हो गई व एक व्यक्ति घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार एक युवक ने मोटरसाईकिल न0 HP 12P 8269 को बडी तेज रफ्तारी से चलाते हुए पैदल सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उक्त मोटरसाईकिल चालक सहित मोटर साइकिल पर पीछे बैठी औरत तथा पैदल चलता व्यक्ति घायल हो गए ।
नालागढ़ अस्पताल में इलाज के दौरान औरत की मौत हो गई। मोटरसाइकिल चालक की अजय कुमार पुत्र जसविन्द्र सिह निवासी खेडा तह0 नालागढ जिला सोलन हि0 प्र0 का रहने वाला है।
पुलिस थाना मानपुरा में में उपरोक्त मोटरसाईकिल चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आगामी कार्यबाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि एएसपी बद्दी रमेश शर्मा ने की है।

