सिरमौर – नरेश कुमार राधे
सिरमौर की माजरा पुलिस ने हार्डवेयर की दुकान में दबिश देकर 15 किलो 532 ग्राम टूटे हुए डोडे बरामद किए हैं। पुलिस को गश्त के दौरान गोपनीय सूचना मिली थी कि हार्डवेयर की दुकान से नशीले पदार्थ की खेप बरामद हो सकती है।
पुलिस ने माजरा के रहने वाले दुकानदार कृष्ण लाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को 7 मार्च को न्यायालय में पेश किया गया था। न्यायालय से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
उधर, एक अन्य मामले में माजरा पुलिस ने पंचायत घर कोलर के परिसर में पार्क की गई डस्टर कार (HP17H-0832) से अवैध शराब की 22 पेटियां बरामद की हैं। गाड़ी में बैठे व्यक्ति सुंदर सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

