मां के घर चोरी: कामाक्षा मंदिर से सोने का छत्र, नथ सहित लाखों के गहने उड़ा ले गए चोर

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर – डॉली चौहान

पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के अंतर्गत कामाक्षा मंदिर जयदेवी में चोरों ने माता के गहनों व नकदी पर देर रात हाथ साफ कर दिया। मंदिर कमेटी को घटना का पता उस समय चला जब सुबह मंदिर का पुजारी मंदिर पहुंचा।

मंदिर के पुजारी शोभाराम द्वारा पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में मामला दर्ज करवा चोरों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया की सुबह करीब सवा छह बजे उसके बेटे ने बताया कि मंदिर में रात को चोरी हो गई है। जब उसने मंदिर में देखा, तो मंदिर की मूर्ति में लगा छतर, मुकुट चांदी और सोने की नथ, टीक, जीभ मूर्ति से गायब है।

इसके अतिरिक्त पूजा के लिए रखे दो छोटे चांदी के छत्र, चांदी से मढा हुआ शंख, आरती चांदी कुल मिलाकर 3 लाख 92 हज़ार राशि कीमत के सोना व चांदी के गहने राशि सहित कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया।

डीएसपी दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की बीएसएल पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर गहनता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...