
देहरा – आशीष कुमार
आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा का आगाज चारों लोकसभा क्षेत्र में हुआ। सुबह से ही हजारों की संख्या में आप के कार्यकर्ता बदलाव यात्रा में शामिल होकर प्रदेश की जनता के बीच संदेश देने के लिए निकल पड़ हैं। बदलाव यात्रा शिमला संसदीय क्षेत्र में शिमला विधानसभा क्षेत्र में शुरु हुई तो मंडी लोकसभा क्षेत्र के पांगी भरमौर में बदलाव यात्रा निकाली गई।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा देहरा विधानसभा क्षेत्र में निकली। बगलामुखी मंदिर बनखंडी में पूजा-अर्चना तथा हवन यज्ञ के साथ चली बदलाव यात्रा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बदलाव यात्रा की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठान के साथ की।
देहरा में बदलाव यात्रा के साथ कार्यकर्ता पहले हनुमान मंदिर में पूजा करने के बाद बगुलामुखी मंदिर में पूजा अर्चना किया। इसके बाद बगुलामुखी मंदिर में ही हवन यज्ञ में भाग लिया। यह बदलाव यात्रा माता बगलामुखी से शुरू होकर हरिपुर , गुलेर से देहर बाज़ार पहुँची।
इस मौक़े पर कर्नल मनीष , आर के डोगरा, अश्वनी धीमान, बलजीत ढढवाल, बृजमोहन शर्मा, सुभाष भगोरिया सहित सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया ,बदलाव यात्रा के दौरान जनसंवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें हिमाचल की मौजूदा शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था पर चर्चा की गई ।रंग दे बसंती चोला, देश भक्ति के गानों के साथ जनता के बीच पहुंची बदलाव यात्रा।
हिमाचल के चारों लोकसभा क्षेत्र शिमला, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा जिले में शुरु हुई आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा रंग दे बसंती चोला , जैसे देशभक्ति के गीतों के साथ शुरु हुई है।
बदलाव यात्रा में शामिल मोटर साइकिल, कार, जीप के आगे म्यूजिक सिस्टम में देश भक्ति के गीत बजते रहे हैं। इसके साथ ही आप के कार्यकर्ता इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ बदलाव यात्रा को आगे बढ़ाते नजर आए।जनता को बता रहे, प्रदेश की बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल
आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा के दौरान कार्यकर्ता जनता से संवाद भी कर रहे हैं। जिसमें जनता के बीच यह बात पहुंचाई जा रही है कि भाजपा सरकार के समय हिमाचल प्रदेश में कैसे शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। जनता से संवाद कर बताया जा रहा है कि प्रदेश के सैकड़ों स्कूलों के भवनों की हालत जर्जर है।
बच्चों को न तो बैठने का प्रबंध है, न पानी की व्यवस्था और न ही खेलने के लिए स्कूलों में मैदान है। सैकड़ों की संख्या में ऐसे स्कूल हैं जहां पांच कक्षाओं को एक ही शिक्षक पढ़ा रहा है तो कहीं एक ही रुम में पांच कक्षाएं लग रही हैं। जिससे साबित होता है कि प्रदेश में पूर्व की कांग्रेस सरकार और वर्तमान में भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था का सुधारने का प्रयास नहीं किया है।
बदहाल शिक्षा व्यवस्था ही आपके बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। बदलाव यात्रा के दौरान जन संवाद में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जनता से कह रहे हैं कि अब समय आ गया है कि एक मौका केजरीवाल को दो और प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाओ।
कार्यकर्ता जनता को बता रहे हैं दिल्ली में अरविंद केजरीवाल में शिक्षा में सुधार के लिए पूरे बजट का 25 फीसदी खर्च कर पूरी व्यवस्था को बदल दिया है। अब दिल्ली में स्कूलों के नए भवनों के साथ-साथ पढ़ाई की बेहतर सुविधाएं हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों का बोर्ड परीक्षा का परिणाम 99 फीसदी आ रहा है।
जिसका परिणाम है कि दिल्ली में लोग प्राइवेट स्कूलों से अपने बच्चों का नाम कटाकर सरकार स्कूल में भर्ती कर रहे हैं। आप आगामी विधानसभा चुनाव में एक मौका केजरीवाल को दो, हिमाचल की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं दिल्ली मॉडल में बेहतर होंगी।
