महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर, धर्मशाला में 11 मामलों की सुनवाई, 4 निपटाए, 3 पुलिस को भेजे

--Advertisement--

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर, धर्मशाला में 11 मामलों की सुनवाई, 4 निपटाए, 3 पुलिस को भेजे, धर्मशाला में राज्य महिला आयोग की विशेष अदालत का दूसरे दिन भी हुआ आयोजन।

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा वीरवार को दूसरे दिन भी मण्डलीय आयुक्त कार्यालय धर्मशाला में जिला स्तर पर विशेष अदालत का आयोजन किया गया।

महिला आयोग की अध्यक्षा विद्या नेगी, सदस्य सरोज शर्मा, रीना पुंडीर तथा रीना दरोच ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर महिला उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद एवं घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई।

अध्यक्षा विद्या नेगी ने बताया कि आज कुल 11 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 4 मामलों को लंबित रखा गया, 4 मामलों का निपटारा किया गया तथा 3 मामलों को आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस को भेजा गया है।

विशेष अदालत में आयोग की अध्यक्षा एवं सदस्यों द्वारा पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आयोग द्वारा यह विशेष पहल महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है।

राज्य महिला आयोग द्वारा इस प्रकार की विशेष अदालतों के माध्यम से महिलाओं से जुड़े मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने के प्रयास लगातार जारी हैं।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर हिमाचल महिला आयोग कार्यालय शिमला से सदस्या सचिव बुशरा अंसारी, लॉ ऑफिसर यशपाल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर, महिला थाना धर्मशाला से सब-इंस्पेक्टर रजनी, हेड कांस्टेबल आशा तथा महिला आयोग के निजी सचिव दिलीप सिंह और राधिका सूद उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में नौकरी का मौका: 20 को होगा इंटरव्यू, मिलेगी इतनी सैलरी

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी इंडोरमा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड...

हिमाचल पंचायत चुनाव: सुप्रीम कोर्ट ने दिए आदेश, कहा- 31 मई से पहले हर हाल में चुनाव करवाने होंगे

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज और शहरी निकायों के चुनाव...

MDM Worker Murder Case: खाने की तैयारी में बैठे बच्चे खून देखकर सहमे, भागते हुए स्कूल पहुंचे अभिभावक

देहरा - शिव गुलेरिया  हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के...

हिमाचल: स्कूल निरीक्षण में खुलासा, हाजिरी लगाकर चले गए गुरुजी; अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश

हिमखबर डेस्क  शीतकालीन छुट्टियां समाप्त होते ही स्कूलों की व्यवस्था...