मनाली में युवक की हत्या, विंटर कार्निवाल के दौरान मनु रंगशाला में हुआ हादसा

--Advertisement--

विंटर कार्निवाल के दौरान मनु रंगशाला में हुआ हादसा, परिजनों ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप।

कुल्लू – अजय सूर्या 

जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में चल रहे विंटर कार्निवाल के दौरान एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। वही हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह हत्या का मामला मनाली मनु रंगशाला में पेश आया। जहां पर हजारों की संख्या में लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठा रहे थे। मनु रंगशाला के पीछे युवक की हत्या का पता चलते ही लोगों में भगदड़ भी मच गई।

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक का शव कब्जे में ले लिया है। युवक का नाम दक्ष बताया गया और वह वशिष्ठ गांव का रहने वाला है।

ऐसे में मृतक युवक के परिजनों ने मनाली अस्पताल में पहुंचकर पुलिस अधिकारी पर भी अभद्रता का आरोप लगाया और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी अपना रोष व्यक्त किया।

मृतक युवक के चाचा श्यामलाल ने बताया कि वे जब मनाली अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग किया। लेकिन एक अधिकारी के द्वारा मौके पर पहुंचकर उनके साथ अभद्रता की गई।

ऐसे में उक्त अधिकारी के साथ भी प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। श्यामलाल ने बताया कि मनाली की मनु रंगशाला में सभी व्यक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे थे। तभी मनु रंगशाला के बैक स्टेज में उनके भतीजे की हत्या कर दी गई।

ऐसे में मनाली पुलिस जल्द से जल्द अभी आरोपियों के गिरफ्तार करें। वरना वीरवार को मृतक युवक का शव माल रोड पर रखा जाएगा और मनाली घाटी के सभी लोग मिलकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा के बोल

वहीं डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज को चेक कर रही है और जल्द ही युवक की हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...